HomeUncategorizedबीजेपी ने जारी की लिस्ट जशपुर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष बनाए गए...

बीजेपी ने जारी की लिस्ट जशपुर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष बनाए गए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के करीबी लोदाम के दामोदर साव क्षेत्र में खुशी की लहर…..

✍️सुमित गुप्ता संपर्क न. 8305141062

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 2026 की लिस्ट जारी करते हुए जिलेभर में कई नए चेहरे और पुराने चेहरों पर भरोसा जाहिर किया है जिसमें जशपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लोदाम क्षेत्र से दामोदर साव को चुना गया है, आपको बता दें कि दामोदर साव जूदेव परिवार एवं प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के बेहद करीबी एवं भाजपा के पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं वर्तमान कल्याण आश्रम के जिला उपाध्यक्ष बानेश्वर साव के पुत्र हैं, भारतीय जनता युवा मोर्चा के लिस्ट में दामोदर साहू का मंडल अध्यक्ष के रूप में नाम आने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अपने क्षेत्रीय नवयुवक को भारतीय जनता युवा मोर्चा जशपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया एवं मिठाई बाटकर बधाई दी वही नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष दामोदर साव को भाजपा के दिग्गज नेता एवं घर वापसी के हिंदू कुल तिलक प्रबल प्रताप सिंह ने अपने निवास स्थान पर बुलाकर बधाई दी है…

वही नव नियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा जशपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दामोदर साव ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने जिस प्रकार उन पर भरोसा जताया है वह उस पर खरे उतरेंगे और भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा पर कार्य करेंगे और लोगों को भाजपा द्वारा दी जा रही सुविधाओं और योजनाओं का घर-घर जाकर लाभ दिलाएंगे उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं आ रही है जिसके लिए वह क्षेत्र वासियों के आभारी हैं…

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!