HomeUncategorizedआज लोदाम में रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम आर्केस्ट्रा से मचेगी धूम स्थानीय और...

आज लोदाम में रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम आर्केस्ट्रा से मचेगी धूम स्थानीय और क्षेत्रीय कलाकार बिखेरेंगे अपना रंग…… Khabarupdate.co.in

✍️सुमित गुप्ता संपर्क न. 8305141062

लोदाम :- आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 दिन रविवार रात्रि से लोदाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आर्केस्ट्रा रखा गया है जिसमें नागपुरी एल्बम गायक,गायिका एवं डांसर अपना नृत्य और क्षेत्रीय गीत की रंग बिखेरेंगे आपको बता दें लोदाम आर्केस्ट्रा समिति द्वारा यह कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम स्थान लोदाम खेल मैदान में रात्रि 8:00 बजे से आरंभ कर दिया जाएगा आर्केस्ट्रा समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष रूप से सांस्कृतिक आर्केस्ट्रा में क्षेत्रीय नागपुरी एल्बम सिंगर चिंता देवी सिंगर अनिल मुंडा सिंगर तईम अब्बास सिंगर सुमन गुप्ता सिंगर बरखा बड़ाइक वही नागपुरी एल्बम डांसर सारिका नायक एवं डांसर दिव्या संगम की जोड़ी धूम मचाएगी.

कार्यक्रम का शुभारंभ आज रात्रि 8:00 बजे ग्राम पंचायत लोदाम और आर्केस्ट्रा समिति द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों और मुख्य अतिथि के उपस्थिति में किया जाएगा वही समिति ने अपने आसपास के क्षेत्रीय एवं स्थानीय ग्रामीणों से सोशल मीडिया के माध्यम से एवं पोस्टर बैनर लगाकर आमंत्रित किया है समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम भव्य रूप में किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या मे भीड़ होने की संभावना है जिस पर समिति द्वारा पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बल की मांग की हैँ वहीं पुलिस बल की नजर शराबियों और हुड़दंग मचाने वालों पर रहेगी जिसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।

विशेष आग्रह :- आर्केस्ट्रा समिति और ग्राम पंचायत लोदाम पंचायत द्वारा विशेष आग्रह किया है कि सभी आमंत्रित ग्रामीण अतिथि नशे में ना रहे और कोई भी हुड़दंग ना करें कार्यक्रम का अपने परिवार के साथ आनंद लें..

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!