HomeUncategorizedबंगाल के प्रचंड जीत पर BJYM लोदाम मंडल के द्वारा रैली निकालकर...

बंगाल के प्रचंड जीत पर BJYM लोदाम मंडल के द्वारा रैली निकालकर एवं मिठाई बाटकर मनाई गई जीत की खुशी….

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में टीएमसी को हराकर भारतीय जनता पार्टी ने एक इतिहास रच दिया है। जिसकी चर्चा पूरे देश ही नहीं विश्व भर में हो रही है जहां पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर जगह पर कही झाल मुरी बाटकर तो कहीं मिठाई बाटकर फुल गुलाल उड़ा कर और बम पटाखे के साथ जीत का जश्न मनाया जा रहा हैँ, इसी तारामंय में जशपुर जिले के लोदाम मे मंडल अध्यक्ष दामोदर साव के नेतृत्व में लोदाम बस स्टैंड में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर, मिठाई बाटकर, एवं रंग गुलाल के साथ जीत का जश्न मनाया गया, वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जशपुर दामोदर साव ने बताया कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत वहां की जनता की है और वहां का एक-एक कार्यकर्ता की हैँ जिनके परिश्रम से जीत हुआ हैँ जीत का सारा श्रेय वहां की जनता और ईमानदार कार्यकर्ताओं को जाता है, बंगाल अब ममता दीदी के आतंकियों से मुक्त हो चुका है और अब वहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा बेहतर शासन और प्रशासन स्थापित किया जाएगा जिससे बंगाल की जनता को दहशत मुक्त राज्य मिलेगा…

जीत के जश्न कार्यक्रम में मुख्य रूप से दामोदर साव मण्डल अध्यक्ष जशपुर, दुबराज खान सरपंच साईं टांगरटोली, जब्बार खान भारतीय जनता पार्टी के पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता, शिव शंकर ठाकुर, उमेश सिंह, इरफ़ान खान एवं अन्य युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे..

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!