HomeUncategorizedशहरी क्षेत्रों के ढाबों में लकड़ी के बदले एलपीजी गैस का हो...

शहरी क्षेत्रों के ढाबों में लकड़ी के बदले एलपीजी गैस का हो उपयोग – कलेक्टर श्री व्यास

✍️सुमित गुप्ता संपर्क 8305141032

जशपुर:- जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा संबद्ध विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का आकलन किया। बैठक में खाद्य विभाग, मछली पालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित एनआरएलएम एवं स्वच्छ भारत मिशन की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बैठक में उज्ज्वला योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राहियों को भी उज्ज्वला योजना से जोड़ने पर जोर दिया।


खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने फूड इंस्पेक्टरों को निर्देशित किया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेयजल, शौचालय सहित मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएं। इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों के ढाबों में लकड़ी से खाना बनाने की गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ढाबा संचालकों को एलपीजी गैस कनेक्शन लेकर गैस से ही भोजन तैयार करने के लिए जागरूक करने तथा व्यापक अभियान चलाने को कहा। अभियान के बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वाले संचालकों पर आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!